खबर लहरिया मनोरंजन आ गया शुक्रवार? चलो, मूवी देखने चले!

आ गया शुक्रवार? चलो, मूवी देखने चले!

सल्लू की शादी
कलाकार: ज़ीनत अमान, किरण कुमार, असरानी
निर्देशक: मुहम्मद इसरार अंसारी
भाईजान की शादी के विषय में पूरे देश की रूचि बनी रहती है। आकिर कब होगी सलमान खान की शादी, कब करेंगे शादी बॉलीवुड के सलमान खान, इन सवालों से टीवी चैनेल से लेकर इंटरनेट तक, हलचल मची ही रहती है। और अब इस विषय को लेकर एक मूवी भी आ गई है!
दरअसल, कहानी में सलमान, या सल्लू है युवक जिसकी शादी को लेकर उसका परिवार परेशान है उसका नाम सलमान इसलिए रखा गया था क्योंकि उसके माता पिता ने ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म साथ में देखी थी। और तभी से उनका इश्क़ शुरू हुआ था। तो उन्होंने अपने बेटे का नाम भी सलमान उर्फ़ सल्लू ही रखा। लेकिन उन्हें क्या पता था की उनका बेटा भी उनके मनपसंद बॉलीवुड हीरो की ही तरह, शादी में रूचि नहीं दिखाएगा?    
बस, फिर क्या पैत्रें अपनाते हैं माता पिता, इसकी कॉमेडी शुरू हो जाती है। फ़िल्म में हसी मज़ाक के अलावा, मशहूर अभिनेत्री ज़ीनत अमान अभिनय कर रही हैं, काफी सालों के बाद। इसलिए भी फिल्म देखने जा सकते हैं।