खबर लहरिया ताजा खबरें आ गया शुक्रवार? चलो, मूवी देखने चले!

आ गया शुक्रवार? चलो, मूवी देखने चले!

साभार: विकिपीडिया

ऐसा कम होता है की बड़े पर्दे पर एक किसान की दास्तां पेश हो, लेकिन आज रिलीज़ होने वाली फिल्म कड़वी हवा ने ऐसा ही कुछ कर दिखाया है
कहानी है बिहार के महुआ के एक किसान और उसके परिवार की। किस तरह उनकी अत्यंत दुर्दशा उन्हें मजबूर करती है और आत्महत्या की ओर ले जाती है। हेदु (संजय मिश्रा) एक नेत्रहीन किसान है जो अपने बेटे को आत्महत्या करने से बचाने चाहता है। एक बैंक का सहारा लेकर, वो किस तरह एक दलदले में फंसता चला जाता है, इसे मूवी में इसे दर्शाया गया है।
कृषि प्रधान देश में किसानो की हालत और उनकी जिंदगियां किस तरह गुज़र रही हैं, कड़ी हवा बतलाती है।          
फिल्म में संजय मिश्रा, रणवीर शोरी, और तिलोतम्मा शोम जैसे होनहार कलाकार शामिल हैं, उनके अभिनय देखने का ये एक बहुत ख़ास मौका है