खबर लहरिया मनोरंजन आहा!वेजिटेबल चिल्ला

आहा!वेजिटेबल चिल्ला

20160221_082553 copyबनाने की सामग्री – पत्ता गोभी, हरी मिर्च, प्याज, अदरक, हरी धनिया, हरी मटर के दाने गाजर, बेसन, नमक और तेल

बनाने की विधि – एक दो घण्टे पहले से बेसन का गाढ़ घोल बनाकर रख दें। इसलिए पहले से घेल बना लेते हैं कि बेसन अच्छी तरह से फूल जाए।
– अब सभी सब्जियों हरी मिर्च, प्याज, अदरक, पत्ता गोभी, हरी धनिया को काट कर एक साथ मिला लें।
– अब इस कटे हुए सब्जी को बेसन में मिला लें। थेड़ी सी सब्जी को चिल्ला सजाने के लिए बचा लें।
– सब्जी और बेसन को अच्छे से ऐ साथ मिला लें। नमक भी साथ में मिला लें।
– अब तवा को आंच पर रखें। उसपर तेल डालें। अब किसी कलछुल से घोल को तवे पर डालकर फैलाएं। दो मिनट बाद बची हुयी सब्जी को उपर से डालें। दोनों तरफ से पकाएं। बस वेजिटेबल चिल्ला तैयार है। चटनी के साथ से गर्मागरम खाएं।