खबर लहरिया मनोरंजन आपको कसम है लव स्टोरी की

आपको कसम है लव स्टोरी की

download (1) (1)फिल्म – सनम तेरी कसम
कलाकार – हर्षवर्धन राणे, मावरा होकेन, अनुराग सिंह।
निर्देशक- राधिका राव, विनय सप्रू

राधिका राव और विनय सप्रू की जोड़ी कई हिट एलबम बना चुकी है। अब ये जोड़ी दिल को छू लेने वाली एक लव स्टोरी लेकर आई है। आइए जानते हैं कैसी है इनकी फिल्म सनम तेरी कसम।
कहानी शुरू होती है इन्द्र यानी हर्षवर्धन राणे से। जो आठ साल जेल की सज़ा काटकर लौटा है। वो मुंबई के जिस फ्लैट में रह रहा है उसी फ्लैट के दूसरे घर में सरस्वती यानी मावरा होकेन अपनी छोटी बहन कावेरी और अपने मां-बाप के साथ रहती है। सरस्वती अपने पिता को ही अपना आदर्श मानती है। सरस्वती को फैशन का ए बी सी डी भी नहीं आता है और इसी वजह से उसकी कहीं शादी नहीं हो रही है। कावेरी को सरस्वती से शिकायत है कि उसकी वजह से उसकी शादी उसके प्रेमी के साथ नहीं हो पा रही है क्योंकि सरस्वती के मां बाप पहले बड़ी लड़की की शादी कर लेना चाहते हैं। उधर इन्द्र को प्यार शब्द से नफरत है वो दिनभर अपने घर के जिम में बन्द रहता है और नशे में रहता है। एक मेकओवर करने वाली रूबी से उसका रिलेशन है। जब लड़केवाले सरस्वती को रिजेक्ट कर देते हैं तो वो रूबी से मेकअप करवाने के लिए जाती है। उस समय उसके माँ  बाप कहीं बाहर गए हुए हैं। बीच में हालात कुछ ऐसे होते हैं कि इन्द्र घायल हो जाता है। और रूबी उसे वहां छोड़कर भाग जाती है। सरस्वती उसे डाॅक्टर के पास लेकर जाती है। तभी उसके पापा वहां आ जाते हैं। अब क्या होगा इन्द्र और सरस्वती का? इसे जानने के लिए तो आपको फिल्म देखनी होगी।
अगर बात करें फिल्म के कलाकारों की तो नए कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है। अगर आप लव स्टोरी के शौकीन है तो ये फिल्म ज़रूर देखें।