खबर लहरिया मनोरंजन आटे के बिस्कुट चाकलेट के साथ

आटे के बिस्कुट चाकलेट के साथ

बाजार के बिस्कुट खा-खा कर मन थक गया है। चलिए आज हम घर पर आटे के बिस्कुट बनाते हैं। देखें क्या-क्या लगता है और कैसे बनाते हैं।

बिस्कुट बनाने की सामग्री:- आटा, चीनी, तेल, नमक और चाकलेट।

बनाने की विधि:- चीनी को पानी में भीगो दें और धोल बना लें। आटा में मोवन लगाये चीनी वाले घोल से आटा को गूंथ लें। अब एक कुकर में नमक डालें और  धीमी आग पर चढ़ा दें। अब आटा की रोटी बेल कर बिस्कुट के आकार में काट लें।

चाकलेट के छोटे-छोटे टुकड़े बिस्कुट के उपर रख दें और बिस्कुट प्लेट में रख कर कुकर के अंदर रख दें। अब पन्द्रह मिनट तक भाप से पकने के बाद निकाल ले। तैयार हैं मजेदार बिस्कुट। अगर आपके घर में अचानक बिस्कुट खत्म हो गये है तो तुरंत बना सकतें हैं।

मीरा जाटव