खबर लहरिया सीतामढ़ी आई.एम. थ्री चापाकल पड़े हैं खराब

आई.एम. थ्री चापाकल पड़े हैं खराब

खराब परा हैण्डपम्प

खराब परा हैण्डपम्प

जिला सीतामढ़ी, प्रखण्ड सोनबरसा में दो सौ चार आइ.एम. 3 (इंडिया मार्क थ्री) चापाकल लगभग पांच साल पहले संवेदक द्वारा लगाया गया था। पर लगभग नब्बे प्रतिशत चापाकल खराब पड़े हैं, जैसे कि दलकावा प्राथमिक कन्या विद्यालय का चापाकल जो दो साल से खराब है। यह चापाकल पी.एच.इ.डी. (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग) द्वारा लगाया गया था। विद्यालय के राजू, पूजा, अरूण ने बताया कि जब से चापाकल हला गया है उसके कुछ दिन ठीक से चला, उसके बाद से खराब ही है। पानी पीने के लिए दूसरे के चापाकल पर जाना पड़ता है। प्रधानाध्यापिका सुधा गुप्ता का कहना हैं कि बच्चा, रसोइया, काम करने वाला स्टाफ, और पड़ोसी सब को चापाकल खराब होने से परेशानी है। हमने आवेदन दिए हैं लेकिन चापाकल अब तक नहीं बना। प्रखण्ड पी.एच.इ.डी. के कार्यालय परिचालक रविन्द्र कुमार का कहना है कि यह समस्या पूरे प्रखण्ड और जिले में है। इंडिया मार्क थ्री चापाकल संवेदक द्वारा डेढ़ सौ फीट की गहराई पर हलाए गए थे। जिला कार्यपालक अभियंता सुद्धेश्वर प्रसाद का कहना है कि मरम्मत करवाने के लिए कई आवेदन

आए हैं लेकिन अभी मिस्त्री नहीं हैं। बाहर से मिस्त्री बुलाया जाएगा, तब चापाकल ठीक किया जाएगा। इसमें समय लग सकता है।