खबर लहरिया जवानी दीवानी आइए, अपने शरीर को जानें…

आइए, अपने शरीर को जानें…

boy-1300247इस लेख के द्वारा हम शरीर और सेक्स से जुड़ी जरुरी बातों के साथ हर हफ्ते आपको सहमति और सहमति के कानून के बारे में आपको बताएगा।
शारीरक सम्बन्ध बनाने के लिए सबसे पहले आपसी सहमति की आवश्यकता होती है। इसके बारे में कई बार बातचीत द्वारा, इशारों द्वारा पता लगाया जा सकता है।
लेकिन दो लोगों की सहमती को कानून के नज़रिए से क्यों देखा जाता है? इस सहमति की उम्र क्या है? और शारीरिक सम्बन्ध होने से सहमति का होना क्यों जरुरी है?
आइये आपको बताते हैं…
-सहमति की सही उम्र क्या है?
-वह उम्र जब युवा कानूनन यौन सम्बन्ध बनाने के लायक हो जाते हैं। तब वह बोल कर, इशारों से या किसी संकेत द्वारा सम्बन्ध बनाने की सहमति जता सकते हैं। लेकिन अगर कोई व्यक्ति सही उम्र से पहले जबरन यौन सम्बन्ध बनाने के लिए कहता है तो उसे कानून द्वारा सजा दी जा सकती है।
-भारत में सहमति जताने की सही उम्र 18 साल है।
-सहमति जताने की उम्र, शादी करने की उम्र से अलग है। शादी की उम्र लड़के के लिए 21 साल और लड़की के लिए 18 साल है।

साभार: एजेंट्स ऑफ़ इश्क
agentsofishq.com