खबर लहरिया ताजा खबरें आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने क्रेंद से अलग होने का ऐलान किया, दो मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने क्रेंद से अलग होने का ऐलान किया, दो मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

साभार: विकिपीडिया

आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जे की मांग कर रही तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने 8 मार्च को केंद्र सरकार का साथ छोड़ दिया।
इसके बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद 8 मार्च  की शाम को आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू से बात की है। जिसके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल टीडीपी के दोनों मंत्रियों ने मुलाकात करने के बाद पीएम को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
इन मंत्रियों में नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री वाईएस चौधरी शामिल हैं।
बता दें कि टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने 7 मार्च को इन मंत्रियों के इस्तीफे का ऐलान किया था। हालांकि उन्होंने एनडीए का हिस्सा बने रहने की बात कही थी। मंत्रियों ने मोदी सरकार पर आंध्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया था।
उधर, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश के बाद आंध्र प्रदेश में टीडीपी की अगुवाई की सरकार में शामिल बीजेपी के दो मंत्रियों ने भी इस्तीफे दे दिए।