खबर लहरिया राजनीति असम की बाढ़ से जन-जीवन और हालात हुए खराब

असम की बाढ़ से जन-जीवन और हालात हुए खराब

साभार: वनइंडिया.कॉम

असम में बाढ़ से हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार असम के कुल 24 जिले बाढ़ से घिरे हुए हैं नदियों में आई बाढ़ से ढाई हजार गांव डूब गए हैं बाढ़ से एक लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं

बाढ़ से 1718 लाख लोग प्रभावित हुए हैं बाढ़ से मरने वालों की संख्या 85 हो चुकी है ब्रह्मपुत्र सहित राज्य की 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं

राज्य में कुल 300 राहत शिविर खोले गए हैं इन शिविरों में 31 हजार से ज्यादा लोगों को रखा गया है काजीरंगा नेशनल पार्क का 80 फीसदी हिस्सा जलमग्न हो गया है जिससे 25 वन्य जीवों की मौत हो गई है   

बाढ़ से प्रभावित लोगों में ज्यादातर ग्रामीण इलाकों के हैं करीब ढाई हजार गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है राज्य सरकार ने प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद की योजना बनाई है प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है और बेघर हुए लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहै है 

 

राज्य के लखीमपुर, गोलाघाट, जोरहट, काचर, धीमाजी, बिस्वनाथ, करीमगंज, शोणितपुर, दरांग, होजई, मजुली, बारपेटा नागौन जिलों के हजारों गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं बाढ़ से राज्य में एक लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसलें प्रभावित हुई हैं