खबर लहरिया मनोरंजन अमेरिकी फिल्म अभिनेता रोबिन विलियम्स की मौत

अमेरिकी फिल्म अभिनेता रोबिन विलियम्स की मौत

robin-williams-06कुछ कलाकार सदाबहार किस्म के होते हैं। जिनका अपना ही अंदाज़ होता है। उनका यही अंदाज़ इन्हें किसी एक देश की सीमा में बांध नहीं पाता। उनके प्रशंसक पूरी दुनिया में होते हैं। रोबिन विलियम्स भी ऐसे ही हास्य फिल्म अभिनेता थे। भले ही यह अमेरिका के फिल्म जगत हॉलीवुड में काम करते थे लेकिन इनके चाहने वाले दुनियाभर में हैं। 11 अगस्त को उन्हें बेल्ट से बने फांसी के फंदे पर झूलते पाया गया।

मशहूर फिल्में
1997 में आई गुडविल हंटिंग फिल्म जिसमें रोबिन ने एक गणितज्ञ की भूमिका निभाई है। छात्र छात्राओं को गणित सिखाते सिखाते जब उन्हें पता चलता है कि यहां पर झाड़ू लगाने वाला एक लड़का उनके दिए गणित के सवालों को मिनटों में हल कर देता है, तो वह उस लड़के को काफी कोशिशों के बाद यह बताने में सफल होते हैं कि वह लड़का एक महान गणितज्ञ है। ऐसी ही उनकी एक दूसरी फिल्म है, जुमांजी, जिसमें लूडो जैसे एक खेल में वह फंस जाते हैं। लूडो की गोटियां उन्हें दूसरे खाने की जगह भूतकाल और भविष्यकाल में ले जाती हैं। ऐसी एक फिल्म थी पैच एडम्स जिसमें उन्होने एक ऐसे डाक्टर की भूमिका निभाई जो इस पेशे के मायने ही बदल देता है। अगर याद हो तो हिंदी सिनेमा में आई फिल्म मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस. इसी फिल्म की कहानी को लेकर बनाई गई थी।

उन्हें फिल्म जगत के सबसे बड़ा पुरस्कार आस्कर एक बार नहीं तीन बार मिला था। इसके अलावा उन्हें गोल्डन ग्लोब और ग्रैमी अवार्ड जैसे अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले थे।