खबर लहरिया राजनीति अमेरिका रूस से नाराज

अमेरिका रूस से नाराज

FR

रूस का झंडा

FA

अमेरिका का झंडा

अमरीका और यूरोपीय संघ यानी दुनिया के सत्ताइस देशों के संगठन ने रूस के खिलाफ गुस्सा जताया है। इन्होंने कहा है कि अगर यूक्रेन देश पर आगे भी घुसपैठ जारी रही तो रूस के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि रूस बलपूर्वक अपना अधिकार कहीं नहीं जमा सकता है। ऐसा करना दूसरे के अधिकारों को छीनने जैसा है। इसीलिए कई अन्य देशों के साथ अमेरिका रूस पर सामूहिक दबाव बना रहा है। रूसी सेना ने यूक्रेन देश के दक्षिणी हिस्से क्राईमिया को अपना हिस्सा बना लिया है। हालांकि रूस के अनुसार उन्होंने काईमिया में जनमत संग्रह के बाद ही ऐसा किया है। लेकिन अमेरिका इस जनमत संग्रह को गलत बता रहा है। उन्होंने कहा कि क्राईमिया को अपना हिस्सा बनाने वाले रूस के खिलाफ और अधिक रोक लगाई जाएंगी।