खबर लहरिया राजनीति अमेरिका में रंग के आधार पर जारी है भेदभाव – पुलिस ने फिर की हत्या

अमेरिका में रंग के आधार पर जारी है भेदभाव – पुलिस ने फिर की हत्या

(फोटो साभार: विकिपीडिया)

(फोटो साभार: विकिपीडिया)

बाल्टीमोर, अमेरिका। अमेरिका देश में एक बार फिर त्वचा के रंग के आधार पर भेदभाव का मामला सामने आया है। यहां के शहर बाल्टीमोर में 22 अप्रैल को फ्रैडी ग्रे नाम के एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। इसके बाद लोगों ने पूरे शहर में विरोध प्रदर्शन किए। शहर में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। कई दुकाने फूंक दीं तो पुलिस वालों से भी हाथापाई हुई। पंद्रह पुलिस वाले घायल भी हुए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी अमेरिका में रह रहे अफ्रीकी देशों के लोगों के साथ हो रहे भेदभाव पर अफसोस जताया और निंदा की। उन्होंने इसे अफ्रीकी देशों के लोगों के खिलाफ पुलिस हिंसा को ‘धीमी गति से बढ़ता संकट’ बताया। कुछ महीने पहले ही अमेरिका के एक शहर फर्ग्यूसन में भी अफ्रीकी मूल के एक व्यक्ति की पुलिस ने हत्या कर दी थी।