खबर लहरिया राजनीति अमेरिका में जम गईं झीलें और नदियां

अमेरिका में जम गईं झीलें और नदियां

Sub-Zero Temperatures Put Chicago Into Deep Freeze

दुनिया के सबसे ठंडे इलाके अंटार्कटिका से भी ज्यादा इस समय ठंडा है अमेरिका। यहां जीरो से 30 डिग्री तक ही कम होता है तापमान। तापमान चार डिग्री से कम होते बर्फ जमना शुरू हो जाती है

अमेरिका में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अब तक ठंड के कारण 40 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। झीलें और नदियां जम गईं हैं। मौसम विभाग ने बताया कि मध्य और उत्तरी अमेरिका में तापमान जीरो से 51 डिग्री नीचे पहुंच गया था। इसके अलावा यहां के इलाके मिनिसोटा के ब्रमिसन शहर में भी तापमान जीरो से 40 डिग्री नीचे तक पहुंच गया। दफ्तर और स्कूल बंद है।