खबर लहरिया मनोरंजन अमेरिका की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री

अमेरिका की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री

(फोटो साभार: विकिपीडिया)

(फोटो साभार: विकिपीडिया)

सैली क्रिस्टन राइड अमेरिका की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री थीं। उनका जन्म 26 मई 1951 को हुआ था और 1983 में पहली बार वे अंतरिक्ष में गईं। उन्होंने 1978 में नासा में प्रवेश किया। नासा अमेरिका देश के अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए जि़म्मेदार है।

वैसे तो अमरीका एक विकसित देश है मगर फिर भी पहले अमेरिकी पुरुष के अंतरिक्ष में जाने के बाइस साल बाद पहली बार कोेई औरत । अंतरिक्ष में जाने से पहले मीडिया में उनसे कई अजीब सवाल पूछे गए जो पुरुषों से कभी नहीं पूछे जाते जैसे – अंतरिक्ष में जाने से क्या आपके प्रजनन से सम्बंधित अंगों पर फर्क पड़ेगा? जब काम करते हुए चीजं़े ठीक तरह नहीं होतीं तो क्या आप रोती हंै? आदि। राइड को उनके जीवन में कई पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया। 23 जुलाई 2012 को उनका निधन हो गया।