खबर लहरिया राजनीति अफगानिस्तान में पत्थर मार-मारकर औरत की हत्या

अफगानिस्तान में पत्थर मार-मारकर औरत की हत्या

Marriage-lovers-Afghan-woअफगानिस्तान। अफगानिस्तान में एक औरत की हत्या पत्थर मार-मारकर कर दी गई। उस पर आरोप था कि उसने अपने प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। तीस सेकेंड के वीडियो क्लिप में महिला ज़मीन में तैयार किए गए गड्ढे में आधी गड़ी हुई दिख रही है आसपास पगड़ी बांधे मर्द उसे पत्थरों से मार रहे हैं।
उन्नीस की रूखसाना के प्रेमी को कोड़े मारे गए। टोलो न्यूज़ एजेंसी के अनुसार हत्या की ये घटना एक हफ्ते पहले तालिबान नियंत्रित इलाके में हुई हैै। युवती और उसका तेइस वर्षीय प्रेमी घर से भागे थे और शादी करना चाहते थे। अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया है कि रुखसाना की तालिबानी स्थानीय धार्मिक नेताओं और हथियारबंद वाॅरलॉर्ड्स की भीड़ ने पत्थर मार-मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि रुखसाना के परिवार ने मजऱ्ी के खिलाफ उसकी शादी तय कर दी थी। रुखसाना को प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए पकड़ा गया था।
मार्च में फरखुंदा को काबुल में पत्थर मार-मारकर जला दिया गया था। उनपर कुरान की एक प्रति जलाने का आरोप था।