खबर लहरिया राजनीति अनिंद्य मुख़र्जी ने किया साइकिल पर सहारा रेगिस्तान पार

अनिंद्य मुख़र्जी ने किया साइकिल पर सहारा रेगिस्तान पार

साभार: मैक्स पिक्सेल.

अनिंदय मुखर्जी ने साईकिल पर सवार होकर सहारा के रेगिस्तान को पार किया। आपको बता दे कि ये रेगिस्तान दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तानो में तीसरे अंक पर है। उन्होंने 2,300 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय की। 28 दिनों की इस यात्रा में अनिंदय मुखर्जी के साथ अन्य कोई साथी नहीं था। अनिंदय मुखर्जी ने साईकिल पर सवार होकर सहारा के रेगिस्तान को पार किया। आपको बता दे कि ये रेगिस्तान दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तानो में तीसरे अंक पर है। उन्होंने 2,300 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय की। 28 दिनों की इस यात्रा में अनिंदय मुखर्जी के साथ अन्य कोई साथी नहीं था।  अनिंद्य अफ्रीका में घूम चुके हैं, साथ ही उन्होंने केन्या की भूमध्य रेखा से नामीबिया की मकर रेखा तक बाइक की सवारी भी की है।   फरवरी से मार्च 2017 में उन्होंने इस उत्तर और उत्तर पश्चिमी महाद्वपीय में घूमने का विचार किया । उन्होंने सहारा के रेगिस्तान को साइकिल पर सवार होकर देखने का मन बना लिया। सहारा के रेगिस्तान उन्हें स्कूल के दिनों से ही पसंद थे।   साइकिल जैसी सवारी में रेगिस्तान पार करने के कारण उन्होंने अपने पास टेंट, बिस्तर और बर्तन जैसी कोई भी चीज नहीं रखी।  फ्रांस के साइकिलिस्ट जीन बैप्टिस्ट की सलाह के अनुसार उन्होंने अपने पास 4 से 5 लीटर पानी रखा। इस पानी ने ही उन्हें जिंदा रखने में मदद की। उन्होंने 2300 किलोमीटर की दूरी में से 2015 किलोमीटर की दूरी साईकिल से तय की। साथ ही उन्होंने केवल 5 दिन आराम किया और 23 दिन साइकिल चलाई।