खबर लहरिया मनोरंजन अनाथालय में आई खुशी

अनाथालय में आई खुशी

anathalayजि़ला बांदा। यहां चल रहे अनाथालय के छात्र और छात्राओं के गुणों में निखार लाने के लिए अलफिज़ा महिला सेवा संस्थान द्वारा मेंहदी और डांस प्रतियोगिता का कार्यक्रम सुधा सौरभ होटल में
किया गया था। उस प्रतियोगता की मेंहदी वाली 15 लड़कियों और डांस वाले 7 बच्चांे को कपड़े देकर महिला महाविद्यालय की प्रोफेसर डा0 सबीहा रहमानी ने पुरस्कृत किया। अनाथालय के बच्चों को मिठाई और कपड़े देते हुए उनकी खुशियों में शिरकत की। उन्होंने कहा कि ‘अनाथ बच्चों की सेवा करना हम सभी का कर्तव्य बनता है। आनाथालय में तमाम ऐसे बच्चे पल रहे हंै। जो दुनिया की खुशियों से दूर हैं। यदि उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़े तो उन्हंे कभी भी किसी चीज़ की कमी महसूस नहीं होगी।’ संस्था की प्रबंधिका रूबी जैनब ने बताया कि ‘अनाथालय में रहने वाले बच्चों का पालन-पोषण किया जाता है। सभी की मदद से यह संस्था चल रही है।’