खबर लहरिया राजनीति अड़तालिस मरे, छह लाख लोग प्रभावित

अड़तालिस मरे, छह लाख लोग प्रभावित

(फोटो साभार - एनडीटीवी टीवी)

(फोटो साभार – एनडीटीवी टीवी)

डिब्रुगढ़, असम। असम में बाढ़ के कारण अब तक अड़तालिस लोगों की मौत हो गई और करीब छह लाख लोग प्रभावित हुए हैं। यहां के बाढ़ग्रस्त इलाकों में पानी घटना शुरू हो गया है। लेकिन अभी एक अनुमान के अनुसार करीब आठ हजार हेक्टेयर इलाके में न तो गांव ही बचे हैं और न हीं खेती। बाढ़ में लोगों के घर और खेत बह गए हैं। असम की सरकार के अनुसार पिछले पैंसठ सालों में कई बार आई बाढ़ के कारण करीब साढे चार लाख हेक्टेयर जमीन की उपजाऊ खेती और घर बह चुके हैं। सरकारी रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग हर साल आठ हजार हेक्टेयर की उपजाऊ जमीन बर्बाद हो रही है। ब्रह्मपुत्र नदी के आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा हमेशा बना रहता है।