खबर लहरिया मनोरंजन अंग्रेजी गाने  ने पाकिस्तानी लड़कियों को बनाया स्टार

अंग्रेजी गाने  ने पाकिस्तानी लड़कियों को बनाया स्टार

साभार: फेसबुक/जस्टिन बीबीस

17 साल की सानिया और 15 साल की मुकद्दस ताबेदार मशहूर अमरीकन पॉप गायक जस्टिन बीबर के गानों को गा कर जस्टिन बीबीज़के नाम से प्रसिद्ध हो गयी हैं। जस्टिन बीबर का गाया ‘बेबी’ गाने ने उन्हें यह पहचान दिलाई है।

ये दोनों बहनें तब लोगों की नजर में आई जब इनका एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में दोनों जस्टिन बीबर का गीत बेबीगा रही हैं और पीछे एक लोटे जैसे बर्तन पर उनकी मां थाप देती नज़र आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि ये दोनों बहनें जस्टिन बीबर को मुक़ाबला दे सकती हैं।

हालांकि दोनों बहनों को अंग्रेज़ी नहीं आती इसलिए बेबीगाने को याद करते वक्त इन्होंने शब्दों के उच्चारण को ध्यान में रखते हुए हर शब्द सुना और उसे उर्दू में लिखा। दोनों ने शब्द और धुन एक दूसरे को सिखाया। जल्द ही कुछ स्थानीय टेलीविज़न चैनलों ने उन्हें लाईव गाना गाने के लिए आमंत्रित भी किया है।

सानिया और मुकद्दस का सपना है कि वे दोनों पूरी दुनिया की यात्रा कर पाए।